पपीता
खाना यूं तो हर किसी के लिए फायदेमंद हैं। ये तो आप जानते ही हैं डेंगू फीवर में
पपीते के पत्ते के रस को पिलाया जाता है जिससे प्लेटलेट्स बढ़ती हैं। लेकिन इसके
कुछ खास फायदे भी हैं। पपीता और उसकी पत्तियों को खाने से आप किन बीमारियों से बच
सकते हैं। जिनसे शायद आप अभी तक अनजान है।
तो आइये जानते है
पपीता खाने से और क्या-क्या फायदे होते है...
1. जिन लोगों को पाचन
संबंधी समस्याएं हो अगर वे रोजाना एक कटोरी पपीता खाएंगे तो उनका हाजमा ठीक रहेगा।
2. कच्चा पपीता खाने
के भी कई फायदे हैं। ये प्रोटीन डायजेशन माना जाता है यानी जिन लोगों को चना, राजमा या दालें हजम नहीं होती उन्हें थोड़ा सा कच्चा पपीता सलाद के तौर पर
खाना चाहिए। इससे उनमें प्रोटीन की कमी नहीं होगी। लेकिन आपको बता दे कि कच्चा
पपीता छोटे बच्चों को नहीं देना चाहिए क्योंकि बच्चों का पाचन तंत्र कच्चे पपीते
को डायजेस्ट नहीं कर पाएगा। इसलिए इसे छोटे बच्चो से दूर रखे।
3. पपीते में पाए
जाने वाला बीटा कैरोटिन विटामिन-A में तब्दील होता है जो कि स्वस्थ आंखों के लिए
बहुत फायदेमंद हैं। इससे आपकी आखें कमज़ोर नही होती है।
4. यदि किसी ने
फ्राइड या हैवी खा लिया है तो उसे पपीता खाना चाहिए। पपीते को खाना खाने के बाद भी
खाया जा सकता है।
5. अगर इम्यूनिटी
बढ़ाना चाहते हैं तो भी पपीता खा सकते हैं। ऐसे लोग यदि रोजाना पपीता खाएंगे उनको
कफ,
कोल्ड और बुखार जल्दी-जल्दी होना कम हो जाता है।
6. डायबिटीज मरीज भी
पपीता खा सकते हैं। यह उनके लिए भी फायदेमंद होता है।
आपको बता दे कि सावधनी
रखने वाली बात यह है कि गर्भवती महिलाओं को बहुत ज्यादा पपीता नहीं खाना चाहिए।